कोटद्वार में सुखरो मोटर पुल पर हुए कटाव का निरीक्षण करते लोनिवि के अधीक्षण अभियंता व अन्य अधिकार?
- फोटो : KOTDWAR
अनियोजित खनन और बरसात में उफनाई नदियों से कोटद्वार भाबर के सुखरो और मालन नदी के पुलों को खतरा पैदा हो गया है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने पुलों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने पुलों की जड़ तक हुए खनन पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
बृहस्पतिवार को लोनिवि के अधीक्षण अभियंता (एसई) राजेश शर्मा लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कोटद्वार भाबर के मोटर पुलों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसई ने सुखरो और मालन पुलों के पिलरों को बाढ़ से ज्यादा अवैध खनन से खतरा बताया। कहा कि बरसात के बाद अब स्थायी सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलों के दोनों ओर कम से कम 200 मीटर तक किसी भी तरह का खनन नुकसान पहुंचा सकता है।