फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ के साथ ड्रेनेज सिस्टम भी हुआ खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच प्रशासन की लापरवाही क्षेत्रवासियों की जान पर भारी पड़ रही है। स्थिति यह है कि कौड़िया से बुद्धापार्क तक कई स्थानों पर पूर्व में लॉकिंग टाइल्स से बने फुटपाथ जहां क्षतिग्रस्त हो गए हैं वहीं ड्रेनेज सिस्टम भी ध्वस्त हो गया है। ऐसे में पैदल आवाजाही करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मार्ग पर दुर्घटना की आशंका भी बनी है। साथ ही कारोबारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

एनएच लोनिवि खंड धुमाकोट की ओर से पूर्व में एनएच का डामरीकरण करने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया गया और लॉकिंग टाइल्स से फुटपाथ का निर्माण कराया गया। फुटपाथ बनने के बाद पैदल आवाजाही करने वालों को काफी सुविधा मिल रही थी लेकिन एनएच प्रशासन की लापरवाही के कारण एनएच यूपी-उत्तराखंड के बार्डर पर स्थित कौड़िया से लेकर बुद्धापार्क तक खस्ताहाल है। स्थिति यह है कि जहां जगह-जगह ड्रेनेज सिस्टम खस्ताहाल होने के कारण सड़क और सड़क के किनारों पर बरसाती पानी से गहरे गड्ढे हो गए हैं वहीं फुटपाथ की लॉकिंग टाइल्स भी कई जगह धंस गई है, जिससे दोपहिया वाहनों की पार्किंग दोनों ओर सड़क पर ही हो रही है। सड़क पर पार्किंग होने से सड़क संकरी होने से जहां एनएच पर जाम लग रहा है वहीं लोगों को पैदल आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकान के आगे गड्ढे होने से ग्राहक दुकानों में आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त ड्रेनेज सिस्टम और फुटपाथ की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
एनएच का चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। एनएच के चौड़ीकरण के साथ ही फुटपाथ और ड्रेनेज सिस्टम का कार्य भी किया जाना है। वर्तमान में वन भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही है। पेड़ों का छपान कार्य हो चुका है। पेड़ों ही गोलाई बढ़ने के कारण दोबारा सर्वे किया जा रहा है। जल्द चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। - अरविंद जोशी, जेई एनएच लोनिवि खंड धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें