फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े यातायात व कार्यशाला कर्मियों में कोटद्वार डिपो से अनुबंधित बसों का पर्वतीय रूटों पर संचालन करने पर रोष जताया। आक्रोशित कर्मियों ने मंगलवार को चौथे दिन भी कार्यशाला के गेट पर डिपो प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि परिवहन निगम प्रबंधन अनुबंधित बसों की संख्या में इजाफा कर डिपो का निजीकरण कर रहा है, जिससे कर्मचारियों का रोजगार खत्म हो जाएगा। उन्होंने मांग पर कार्रवाई न होने की दशा में सांकेतिक धरने की अवधि बढ़ाने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने शेष तीन माह के वेतन भुगतान की मांग भी उठाई। प्रदर्शन करने वालों में यातायात शाखा के मंत्री विनोद गुसाईं, कार्यशाला इकाई के मंत्री अनिल नेगी, सुरेंद्र सिंह, विमल जुयाल, संदीप राणा, संदीप लखेड़ा, प्रदीप असवाल, प्रदीप रावत, संदीप सिंह, केपी सिंह, हेमेंद्र सिंह, राजेंद्र नौटियाल, दिवाकर, दलबीर नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें