फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से लोग परेशान होते रहे, उनकी बला से

विज्ञापन
कोटद्वार के देवीरोड पर निकासी की व्यवस्था न होने से हुआ जलभराव। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सिताबपुर तिराहे पर हुए जलभराव ने क्षेत्रवासियों को परेशान कर दिया। सड़क पर हुए जलभराव का पानी कई घरों और प्रतिष्ठानों जा पहुंचा। प्रभावित परिवारों का कहना है कि कई बार जलभराव की समस्या नगर निगम और लोनिवि के अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए तहसील प्रशासन को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने समाधान नहीं होने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिताबपुर-मानपुर तिराहे निवासी पूर्व प्रधानाचार्य शिवप्रसाद कुकरेती, क्रांति कुकरेेती, नरेंद्र सिंह, अनूप कुकरेती, मयंक कुमार, अनिल भट्ट, मनोज कुमार का कहना है कि मार्ग पर थोड़ी देर बारिश भी लोगों को परेशान कर देती है। इसकी वजह वे लोनिवि की सड़कों के किनारे बनी नालियों की समुचित निकासी न होना, सड़क का गहरा होना और समस्या के समाधान में नगर निगम और तहसील प्रशासन की दिलचस्पी न लेना बताते हैं। उनका कहना है कि समूचे पदमपुर-सिमलचौड़ मार्ग पर कई जगह हो रहे जलभराव ने स्कूली बच्चों और राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया है। कई बार की शिकायत पर भी शहर की व्यवस्थाओं को संभालने वाले नगर निगम और लोनिवि सुनवाई नहीं कर रहा है। यहां हाल में लोनिवि द्वारा डामर की गई सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नाली न बनाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डामर उखड़ चुका है और गड्ढों में बारिश का पानी वाहनों के गुजरने के दौरान स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमोवेश यही हालात देवी रोड पर कई स्थानों पर हो रहे जलभराव से बनी है।
जलभराव की समस्याएं उनके संज्ञान में नहीं है। क्षेत्रीय लोग और पार्षद समस्या को लेकर नगर निगम में लिखित रुप से दे सकते हैं। समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योगेश मेहरा, एसडीएम/नगर आयुक्त कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें