फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज डबराल बने यूकेडी के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) सांगठनिक जनपद कोटद्वार के सम्मेलन में कांग्रेस और भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए दोनों राष्ट्रीय पार्टियों पर मूल मुद्दों को पीछे छोड़ने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के छह माह के भीतर यूकेडी सभी मूल मुद्दों का समाधान करेगी। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें पंकज डबराल को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मालिनी मार्केट स्थित व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस सरकारों की अदला-बदली चलती रही। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारों ने मूल मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे राज्य की मूल अवधारणा अभी तक पूरी नहीं हो पाई है और जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। इस मौके पर पौड़ी जिले के चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह रावत और जिला पर्यवेक्षक सुरेश चंद्र जुयाल की देखरेख में सांगठनिक जनपद कोटद्वार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से हेमंत नेगी को जिला उपाध्यक्ष, अशोक कंडारी और शैलेश नेगी को जिला सचिव, सुधीर द्विवेदी को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। मुकेश बर्थवाल को दुगड्डा, संजय खंतवाल को जयहरीखाल, सीपी मधवाल को नैनीडांडा का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संपूर्णा सिंह नेगी को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और कुलदीप नेगी को नैनीडांडा का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय संरक्षक बीडी रतूड़ी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, जिला प्रभारी आनंद सिमलाना, सह प्रभारी समीर मुंडेपी, केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, विजेंद्र सिंह रावत, जयदीप नेगी, संजू कश्यप, भूपाल सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, इकरामुद्दीन, पीतांबर नेगी, बलवंत सिंह रावत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें