फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी पर मारपीट और नकदी चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सीमा से सटे जिला बिजनौर के ग्राम तेलीपाड़ा निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने और सामान व नकदी चोरी करने का आरोप लगाया। महिला ने इस संबंध में डीएम बिजनौर को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम तेलीपाड़ा निवासी सुशीला देवी पत्नी मदन सिंह ने शिकायती पत्र में कहा कि वह निर्धन है और घर पर अकेली रहती है। महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी नशे में धुत होकर उसके घर में घुसकर उससे मारपीट करता है। साथ ही उसके बैग में जो भी पैसे होते हैं उन्हें और अन्य सामान चोरी कर ले जाता है। विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। शिकायती पत्र में महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें