फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने शुरू की फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 30 लोगों के भर्ती होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अब नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। बुधवार शाम से ही कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

40 वार्डों की सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेेदार नगर निगम डेंगू के मामले में सुस्त कार्यप्रणाली अपनाए हुए था। वार्डों में न तो मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग की जा रही थी और न ही कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा था। ऐसे में कोटद्वार में कई लोग डेंगू से पीड़ित हो गए। कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव, देवी रोड, मानपुर, शिवपुर, काशीरामपुर, झंडीचौड़, किशनपुर, पदमपुर, जौनपुर आदि क्षेत्रों के करीब 30 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘कोटद्वार में 30 लोग डेंगू से पीड़ित’ शीर्षक के साथ खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। खबर के प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए और बुधवार देर शाम से ही नगर के वार्डों में फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव कार्य शुरू करा दिया। विवेक शर्मा, सुदीप बौंठियाल, अनिल भट्ट, विनोद चौहान ने कहा कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद नगर निगम को होश आया। कई बार शिकायत करने के बाद भी फॉगिंग नहीं की जा रही थी। सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र सभी वार्डों में फॉगिंग करके समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें