कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर में महाराष्ट्र से पहुंचे ट्रेनिंग इंचार्ज विनोद नायर ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया।
ट्रेनिंग इंचार्ज विनोद नायर ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ की मजबूती पर ध्यान देना होगा और आमजनों के बीच पार्टी की उपलब्धियों को बताना होगा। उत्तराखंड कांग्रेस के सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि भाजपा जन अपेक्षाओं को पूरा करने पर नाकाम रही है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, राजेंद्र भंडारी, जयहरीखाल के ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, रघुवीर बिष्ट, रंजना रावत, रश्मि पटवाल, द्वारीखाल कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद रावत, प्रदीप गुसाईं, नैनीडांडा के जंगबहादुर, लैंसडौन कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महिपाल रावत और जयहरीखाल ब्लाक के अध्यक्ष होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।