फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षू के मुणगांव में टूटकर गिरी एलटी लाइन, बच्चों को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक दुगड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा हर्षू के ग्राम मुणगांव में शुक्रवार दिन में बिजली की एलटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। करंट लगने से दो खच्चरों की मौत हो गई। जबकि तार टूटकर गिरने से सभी बिजली के पोलों में करंट भी फैल गया। इस दौरान राह चले कई लोगों को करंट के झटके भी लगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पूजा देवी, ग्रामीण अनिल कुमार, सुशील कुमार ने बताया कि गांव के बीच से एलटी की लाइनें गुजर रही हैं। दो पोल के बीच में लंबा स्पान होने के कारण बिजली की तारें झूल रही हैं। शुक्रवार दिन में एक झुके हुए बिजली के पोल से तार टूटकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे दो खच्चर करंट लगने से मर गए। खच्चरों के पीछे चल रहे राजेंद्र सिंह और स्वयंबर सिंह के बच्चों को भी करंट लगा। करंट का आभास होते ही वे दूर हट गए। सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से झुके पोलों को सीधा करने और लंबी लाइनों पर अतिरिक्त पोल लगाने की मांग विभाग से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता कमल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैन और कर्मियों को भेजकर तार ठीक करवा दी गई है। झुके हुए बिजली के पोल को भी सीधा करवा दिया गया है। खच्चरों की मृत्यु पर मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें