फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु ने तोड़ा नारद मुनि का अभिमान

विज्ञापन
कोटद्वार के किशनपुर में आयोजित रामलीला में नारद मोह और रावण तपलीला का मंचन करते रंगकर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर के किशनपुर में देवभूमि युवा श्रम एवं निर्माण संविदा स्वायत्त सहकारिता समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह और रावण तपलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात को रामलीला के पहले दिन का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती ने किया। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इसमें नारद जी भ्रमण करते हुए एक स्थान पर पहुंचते हैं और ध्यान लाकर तपस्या में लीन हो जाते हैं। उनकी तपस्या से इंद्र का सिंहासन हिल उठता है। वह भयभीत होकर कामदेव और अप्सराओं को नारद मुनि की तपस्या भंग करने भेजते हैं लेकिन वो तपस्या भंग नहीं कर पाते। नारद मुनि को लगता है कि उन्होंने बड़ा काम किया है। उनमें अभिमान आ जाता है। सभी लोग भगवान विष्णु से सहायता मांगते हैं और विष्णु, नारद मुनि के अभिमान को तोड़ने के लिए लीला रचते हैं। इस अवसर पर शोभित मैठाणी, नवीन थपलियाल, पित्र शरण जोशी, अजय असवाल, संदीप बच्छवाण, मनोज कुमार, आशीष कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें