फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी का नाम हटाने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राय सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ में ओपीडी की पर्चियों और अन्य पत्रावलियों में स्वतंत्रता सेनानी का नाम हटाने से क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों एतराज जताया है। कहा कि शासन ने 22 जनवरी, 2015 को शासनादेश जारी कर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से रखा गया था।
विज्ञापन

झंडीचौड़ वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह, वार्ड नंबर 38 के पार्षद अमित नेगी, नागरिक राजेंद्र सिंह चौहान, नयन सिंह बिष्ट, हरि सिंह रावत, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह, लक्ष्मी देवी, बलवीर सिंह और लव किशोर ने एसडीएम कोटद्वार को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। बताया कि डॉ. सबल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नाम हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी पर्चियों और पत्रावलियों में स्वतंत्रता सेनानी का नाम अंकित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें