फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय पंत छठी बार बने बार एसोसिएशन कोटद्वार अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन कोटद्वार के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय पंत छठी बार कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। साथ ही आतिशबाजी कर विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक अधिवक्ता रंजन सोलंकी, अधिवक्ता राजवीर सिंह बिष्ट के मार्ग दर्शन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता अमित सजवाण, सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता अनुज भट्ट की देखरेख में बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू हुए। दोपहर तक 177 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद दो बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब सवा चार बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सजवाण ने विजेताओं की घोषणा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सजवाण ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अजय पंत और अधिवक्ता आशुतोष देवरानी चुनाव मैदान में थे। अजय पंत को 115 वोट और आशुतोष देवरानी को 59 मत मिले, जबकि तीन मतों को अवैध करार दिया गया। इस प्रकार अजय पंत 56 वोटों से जीत दर्ज कर छठी बार कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता शोभा बहुगुणा और अधिवक्ता सुनील डोबरियाल मैदान में थे। शोभा बहुगुणा को 71 वोट मिले और सुनील डोबरियाल को 105 वोट पड़े। एक वोट को अवैध करार दिया गया। सुनील डोबरियाल 34 वोट से विजय प्राप्त करते हुए उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

सचिव पद पर अधिवक्ता अरविंद चौधरी, अधिवक्ता पंकज चमोली और अधिवक्ता रश्मि चंदोला चुनाव मैदान में थे। अरविंद चौधरी को 29 वोट, पंकज चमोली को 73 और रश्मि चंदोला को 74 वोट पड़े। एक वोट को अवैध करार दिया गया। रश्मि चंदोला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंकज चमोली को एक वोट से हराकर बार एसोसिएशन की सचिव पद पर निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता हुकुम सिंह और अधिवक्ता रजनीश रावत चुनाव मैदान में थे। हुकुम सिंह को 32 और रजनीश रावत को 142 वोट मिले, जबकि तीन वोट अवैध करार दिए गए। रजनीश रावत 110 वोट से जीत हासिल कर कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इससे पूर्व सह सचिव पद पर कृष्ण कुमार भारद्वाज निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें