फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक के भरोसे चल रही पांच कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सत्तीचौड़, शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों की भांति शिक्षा देने के दावे की पोल खोल रहा है। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं एकमात्र महिला प्रधानाध्यापक के भरोसे चल रही हैं। इसके बावजूद विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक 37 बच्चे शिक्षा लेते हैं। मार्च में विद्यालय में कार्यरत एक सहायक अध्यापक की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तबसे विद्यालय में सहायक अध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। कई बार विभागीय बैठकों में विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की मांग की गई लेकिन विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है। इसके कारण विद्यालय के अभिभावकों में विभाग के खिलाफ रोष है। अभिभावक सुरेंद्र सिंह रावत, किरन नेगी, विद्या देवी, वासुदेव सिंह ने शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षक की तैनाती को लेकर लिखित व मौखिक शिकायत की गई लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। शीघ्र विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सत्तीचौड़ में सहायक अध्यापक की मृत्यु के बाद से पद रिक्त चल रहा है। विभाग की ओर से नई नियुक्तियों पर रोक लगाई गई है। शीघ्र विद्यालय में व्यवस्था पर शिक्षक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी, कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें