कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार का निरीक्षण करते लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीप
- फोटो : KOTDWAR
सनेह क्षेत्र में निर्माणाधीन हाथी सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। बुधवार को लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
कुंभीचौड़ के पार्षद अनिल रावत ने डीएफओ को बताया कि सनेह क्षेत्र में हाथियों का उत्पात बचा है। ऐसे में मानकों को ताक पर रखकर हाथी सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। कहा कि दीवार की नींव में बड़े पत्थरों की जगह छोटे पत्थर लगाए जा रहे हैं जबकि सही मात्रा में सीमेंट भी नहीं मिलाया जा रहा है। उन्होंने मामले में कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डीएफओ दीपक सिंह ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रतनपुर के पार्षद हरीश नेगी, सुल्तान सिंह रावत, रतन सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत, महेंद्र पाल सिंह, संजय तिवारी आदि मौजूद थे।