फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शत प्रतिशत विभागीय पदोन्नति समेत सात सूत्री मांगों के समर्थन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक, कार्यदेशक और भंडारी संवर्ग ने दो घंटे का सांकेतिक बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

बुुधवार को उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के आह्वान पर आईटीआई दुगड्डा के कर्मचारी संस्थान परिसर में एकत्र हुए ओर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी-2 पद पर पदोन्नति, अनुदेशक से कार्यदेशक पद पर शत-प्रतिशत विभागीय पदोन्नति, अनुदेशक व कार्यदेशक का नाम टेक्निकल ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर करने, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन करने, निदेशालय की कार्य प्रणाली में सुधार लाने और काल्पनिक वेतन वृद्धि के लाभ देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि वर्तमान में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है, लेकिन अगर सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर त्रिलोचन सुंदरियाल, मनोज कुमार, संजीव कपूर, गोपेश शर्मा, श्रीराम मौर्य, राजेश तोमर, रमेश चंद्र छातीवाल, प्रमोद चंद नैथानी, कृष्णानंद वैष्णव, पुरुषोत्तम कुमार, विकास चंद्र, निशारानी कपूरवाल और सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें