फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहन पकड़ा, मालिकऔर रोडवेज कर्मियों में नोकझोंक

विज्ञापन
रोडवेज के कोटद्वार डिपो की कार्यशाला में डग्गामार वाहन दबोचने के दौरान होता हंगामा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के कर्मियों ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डिपो के समीप एक डग्गामार सवारी वाहन को रोक दिया। कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल ही उच्चाधिकारियों को दी। रोडवेज के उच्चाधिकारियों की सूचना पर पहुंचे एआरटीओ कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज नेेगी ने डग्गामार वाहन का चालान काट दिया है। वाहन छुड़ाने को लेकर डग्गामार वाहन स्वामी और रोडवेज कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यशाला मंत्री अनिल नेगी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दिल्ली रूट का एक डग्गामार सवारी वाहन कोटद्वार डिपो के समीप सवारियां भर रहा था, जिसे मौके पर ही रोक दिया। रोडवेज के उच्चाधिकारियों ने तत्काल ही इसकी सूचना एआरटीओ कार्यालय को दी। साथ ही वाहन को कार्यशाला में खड़ा करवा दिया। सूचना पर पहुंचे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज नेगी ने वाहन स्वामी का चालान काटा। इस दौरान वाहन स्वामी ने रोडवेज कर्मियों के साथ गाली गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी, जिस पर रोडवेज कर्मी भड़क गए। काफी देर तक कार्यशाला परिसर में हंगामा चलता रहा। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें