फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी करने वाला अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी रोड तड़ियाल चौक से फिल्मी स्टाइल में कार चोरी करने वाला शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने कार समेत उसमें रखा हुआ पूरा सामान बरामद कर लिया है। एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार कोतवाली में कार चोरी का एएसपी मनीषा जोशी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे कार मालिक मोहन राणा निवासी किशनपुर, कोटद्वार तड़ियाल चौक के पास सब्जी की दुकान के आगे कार खड़ी करके सब्जी खरीद रहा था। दस मिनट में ही कोई उनकी कार लेकर रफू चक्कर हो गया। मामले में मोहन राणा ने चार सितंबर को कोतवाली में उनकी कार चोरी होने की तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि कार में उनका एक लैपटॉप, दो मोबाइल और नकदी रखी हुई थी। एसएसपी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर तत्काल इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अपराधी को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक सीआईयू विजय सिंह और एसएसआई प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और पड़ताल के बाद सात सितंबर को आरोपी हैदर अली निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर यूपी को टाटा जेस्ट कार, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 49500 रुपये की नकदी के साथ ग्राम भनेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी इससे पहले कोटद्वार और बिजनौर में चोरी के आरोप मेें जेल जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें