फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलाड नदी को पार कर जा रहे गंतव्य तक

विज्ञापन
संगलाकोटी-पोखड़ा मार्ग मलबा आने से बंद होने के कारण मछलाड नदी पार कर पैदल चौबट्टाखाल जाते ग्रामी? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से संगलाकोटी पोखड़ा जिला मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। मार्ग बंद होने से पोखड़ा ब्लाक के विभिन्न गांवों के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मछलाड नदी से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम आठ बजे संगलाकोटी पोखड़ा मार्ग पर संगलाकोटी से 100 मीटर आगे पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया। मार्ग को बुधवार को भी नहीं खोला जा सका, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर मछलाड नदी पार कर चौबट्टाखाल जाना पड़ रहा है। पोखड़ा ब्लाक के बोरगांव निवासी महेश सुंद्रियाल, राकेश कुमार, कुंवर सिंह और विमल ध्यानी ने बताया कि सड़क बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तहसील प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मार्ग जल्द खोलने की मांग की। वहीं बारिश से मलबा आने से कौड़ियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग, ढांसी-कटघर मार्ग और बैजरो-जोगमढ़ी-सराईखेत-भगवती तलैया-चौखाल-जसपुर-भंडेली मोटर मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहे। चौबट्टाखाल तहसील के एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि लोनिवि को जेसीबी लगाकर मलबा हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। बृहस्पतिवार को मलबा हटाकर मार्ग सुचारु रूप से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें