फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की दुकान का शटर तोड़कर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी स्थित मिलन चौक में एक टेलर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने चोरी की घटना की कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हल्दूखाता निवासी प्रसन्न सिंह पुत्र रघुवीर सिंह की मिलन चौक में लक्की टेलर नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम को काम करने के बाद वह दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान का शटर एक तरफ से उठा हुआ था। उसे चोरी का अंदेशा लगा। शटर खोलकर दुकान में घुसा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने उसकी दुकान में रखे सारे कपड़े और गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपये चुरा लिए। दुकान स्वामी ने बताया कि ग्राहकों के सिले और बिना सिले कपड़े भी चोर उड़ा ले गए। इनकी कीमत करीब साढ़े बारह हजार रुपये है। कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें