फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेने की अनुमति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेने की अनुमति मिली
फरीदाबाद। आईएमटी के पास नहर किनारे युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को अदालत से आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट की अनुमति मिल गई है। अब पुलिस उन्हें रिमांड पर लेगी। क्राइम ब्रांच आरोपियों से एसआईटी की निगरानी में दुष्कर्म व इसके पहले उनके अपराधों के बारे में पूछताछ करेगी। इसके साथ ही घटना से जुड़े उन्हें सबूतों को भी जुटाने की कोशिश करेगी। मंगलवार रात बल्लभगढ़ में आगरा नहर किनारे आईएमटी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। युवती अपने सहकर्मी के साथ मोटरसाइकिल पर निकली थी। चार युवकों ने उसके दोस्त को बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। उन्हें शिनाख्त परेड के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोपितों की पहचान पीड़िता व उसके साथी ने नीमका जेल में हुई शिनाख्त परेड में कर ली। शनिवार को पुलिस ने अदालत में उनको प्रोडक्शन वारंट पर लेने की याचिका लगाई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें