कोटद्वार में विद्युत कटौती के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्त?
- फोटो : KOTDWAR
क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कोटद्वार क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को बंद करने की मांग की।
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील चौराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विधायक का पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार विकास अवस्थी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कई महीनों से लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान है। छात्र-छात्राओं की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आने वाली हैं। रात-दिन हो रही बिजली कटौती के कारण बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी फिजूल की बयानबाजी कर लोगों के साथ छलावा करने का कार्य कर रहीं हैं। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव बृजपाल सिंह, विजय रावत, सुदर्शन रावत, चंचल कुमार, मनीष चातुरी, सरिता देवी, सुनीता बिष्ट, विक्रम नेगी, मनमोहन नेगी, जितेंद्र बिष्ट, पूर्ण सिंह, रजनी देवी, सुनीता रावत, शतीश चंद्र शाह, हरी प्रसाद, अनामिका रावत, सीमा चौहान, संदीप शाह और अमन आदि मौजूद थे।