फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बाल वैज्ञानिकों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) व समग्र शिक्षा पौड़ी की ओर से सिमलचौड़ स्थित टीसीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में मॉडलों के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी कोटद्वार प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन


विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लैंसडाैन के विधायक महंत दिलीप रावत और विशिष्ट अतिथि जीएसटी कमिश्नर मितेश्वर आनंद ने संयुक्त रूप से किया। उप विषय खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के कनिष्ठ वर्ग में आरुषी, वेदांत नौटियाल, नितेश, वरिष्ठ वर्ग में कृष्णा रमोला, उज्ज्वल लखेड़ा, नमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी कोटद्वार ने प्रथम स्थान हासिल किया।



परिवहन एवं संचार उप विषय के कनिष्ठ वर्ग में अंकुश जोशी, ऋषभ नेगी, अंकुश भंडारी, वरिष्ठ वर्ग में ईशान कुंवर, दिव्यांशु, रोनित शाह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्राकृतिक खेती उप विषय के कनिष्ठ वर्ग में गौरव, प्रतीक कनिष्का, वरिष्ठ वर्ग में प्रियांशु बिष्ट, आरुषी, नेहा रावत, आपदा प्रबंधन उप विषय के कनिष्ठ वर्ग में मनीषा, सूरज, अक्षित जखमोला, वरिष्ठ वर्ग में श्वेता, मानसी, अजय नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गणितीय प्रतिरूण एवं संगणात्मक चिंतन उप विषय के कनिष्ठ वर्ग में सोनिया, सोनाक्षी रावत, अपेक्षा, वरिष्ठ वर्ग में अदिति, ऋषभ कुमार, तरुण, कचरा प्रबंधन उप विषय के कनिष्ठ वर्ग में सादाब, दिव्यांशु, सौम्या बिष्ट, वरिष्ठ वर्ग में तेजल प्रजापति, फैजान, साहिल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।



संसाधन प्रबंधन उप विषय के कनिष्ठ वर्ग में हर्षित, अक्षत नेगी, शशांक, वरिष्ठ वर्ग में सागर रावत, अमन कुमार, जसप्रीत कौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी कोटद्वार ने प्रथम, जीआईसी देवीखेत ने द्वितीय और जीआईसी सेंधीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें