फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टीसीजी को हराकर बलूनी पब्लिक स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक के खेल मैदान में स्व. राजेश भारद्वाज स्मृति में छह दिवसीय अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में बलूनी पब्लिक स्कूल ने टीसीजी पब्लिक स्कूल को हराया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत, सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडर अंजू द्विवेदी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन




उद्घाटन मुकाबला टीसीजी बनाम बलूनी पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलूनी पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। अंशुमान भंडारी ने 17 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली। टीसीजी पब्लिक स्कूल की ओर से अनंत ने दो विकेट झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीजी की टीम महज 62 रनों पर सिमट गई।

बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से अंशुमान भंडारी और तेजवीर ने तीन-तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अंशुमान भंडारी रहे। दूसरा मैच ब्राइट कैरियर व डैफोडिल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राइट कैरियर ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने 8.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन




इस प्रतियोगिता में नगर के 22 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर तल्ला मोटाढांक के प्रधान सागर बडोला, कमलेश कोटनाला, अधिवक्ता सुनील घिल्डियाल, जीतेंद्र रावत, बलूनी क्लासेस की मैनेजिंग डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, विद्यालय की प्रधानाचार्य जूही नेगी, इवेंजल मैसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें