फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर सुखरो वार्ड में एक चोर ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में चोर की सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित रश्मि रावत पत्नी अनूप रावत ने बताया कि उनके पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। वह अकेले रतनपुर सुखरो में विजय दर्शन सिंह रावत के मकान में किराये के एक कमरे में रहती है। 22 मई को वह पास में अपने मायके गई थी, तूफान आने के कारण वह रात को वहीं रुक गई। मकान मालिक भी उस रात को किसी काम से कहीं बाहर गए थे। अगले दिन शाम चार बजे जब वह घर लौटी तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में गईं तो पूरा सामान बिखरा मिला। आलमारी चाभी से खुुली हुई थी और उसमें रखे सोने की दो चेन, सोने की पांच अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी की चेन गायब मिली, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। इसके अलावा चोर उनके तीन पर्स भी उठा कर ले गए। पर्स में पांच सौ रुपये के अलावा उसके पति और उसके आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि कागजात थे।
पीड़िता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने आया चोर पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वह रात के डेढ़ बजे बाउंड्री लांघकर मकान में दाखिल हुआ है। उन्होंने पुलिस से चोर को पकड़कर उसके जेवर वापस दिलाने की मांग की। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि रतनपुर सुखरो में हुई चोरी की तहरीर मिलने के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें