फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदेवल रेंज में भालू ने दो मवेशियों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दमदेवल रेंज के गुलदार प्रभावित गांवों में गुलदार के बाद अब भालू की दहशत भी फैलने लगी है। दमदेवल रेंज के अंतर्गत एकेश्वर ब्लाक की ग्रामपंचायत बडोली के उपग्राम कुल्याणी में भालू ने एक रात में दो मवेशियों को मार डाला।
विज्ञापन

कुल्याणी के ग्रामीण वीरेंद्र प्रसाद इष्टवाल ने बताया कि गांव के अशोक कुमार की गोशाला में बंधे एक बैल और एक गाय को सोमवार रात भालू ने मार डाला। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उस समय तो भालू भाग गया लेकिन अगले दिन भालू दोनों मवेशियों के शवों को खींचकर गांव से नीचे खेत में ले गया। ग्रामीण वीरेंद्र प्रसाद डोबरियाल का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही गुलदार की दहशत है। अब भालू की धमक से भी ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें