फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शराब पीकर वाहन चलाने पर 11 वाहन सीज, लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोटद्वार पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया गया। त्योहार के मौके पर शहर के सभी मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजार वाले क्षेत्रों में काफी चहल-पहल है। कई जगहों पर भीड़ अधिक होने से जाम भी लग रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग नशा कर वाहन चला रहे हैं। पिछले दिनों एक बाइक तेज गति से बरातियाें में घुस गई थी। घटना में दो लोग घायल हो गए थे, जबकि गंभीर चोटें लगने के कारण दूल्हे के ताऊ की मौत हो गई थी। शराब पीकर वाहन चलाने से क्षेत्र में आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इस तरह की घटनाओं की रोकथाम को लेकर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के पुलिस को निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शुक्रवार रात आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन




पुलिस ने अलग-अलग जगह पर एल्को मीटर की मदद से वाहन चालकों की परख की। चेकिंग में कोटद्वार में 10 और सतपुली में एक व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाता मिला। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज करते हुए संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट की कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें