फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री

Sat, 14 May 2016 12:08 PM IST
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • आसानी से खुल सकते हैं भाजपा के दरवाजे
  • अगले तीन-चार दिन में भाजपा में शामिल हो सकती हैं सोमेश्वर विधायक
  • कांग्रेस भी रेखा को घेरने की रणनीति में जुटी, किशोर कल सोमेश्वर पहुंचेंगे 
विज्ञापन
रेखा आर्या - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस का साथ पहले ही छोड़ने वाले नौ बागी विधायकों की अपेक्षा फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस का साथ छोड़ने वाली सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या के लिए भाजपा के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं। क्योंकि वह कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के साथ नहीं गई बल्कि सीधे भाजपा के संपर्कों से गईं।
विज्ञापन


चूंकि उनकी पृष्ठभूमि पहले भी भाजपा की रही है इसलिए भाजपा को भी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। सूत्रों की मानें तो अगले तीन-चार दिन में रेखा आर्या के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

अमित शाह से हो चुकी है मुलाकात
बताया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी है और किसी भी दिन उन्हें सदस्यता दिलाई जा सकती है। वहीं, रेखा आर्या प्रदेश सरकार में कथित भ्रष्टाचार और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को मुद्दा बनाकर पूरे जोश खरोश से जनता के बीच जाने की तैयारी में है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी रेखा को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसीलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के लिए रविवार को सोमेश्वर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी वक्त में लोकसभा टिकट न मिलने पर हुई थी अलग

रेखा आर्या - फोटो : AmarUjala
मालूम हो कि 2013 के लोकसभा चुनाव में रेखा आर्या अल्मोड़ा से भाजपा के टिकट की दावेदार थी और उनका नाम पैनल में भी रहा लेकिन आखिरकार पार्टी ने अजय टम्टा को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। बाद में अजय टम्टा द्वारा सोमेश्वर से विधायक सीट खाली करने के बाद रेखा कांग्रेस में शामिल हो गईं और उपचुनाव में विधायक चुन ली गईं।

उस दौर में सांसद का टिकट लेने की होड़ में रेखा और अजय टम्टा के बीच खटास भी काफी बढ़ गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब रेखा को भाजपा में शामिल करने को लेकर पार्टी नेतृत्व ने अजय टम्टा की भी सहमति करा ली है। बाकायदा अजय टम्टा ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का स्वागत भी किया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा आर्या इन दिनों दिल्ली में ही हैं और उनकी  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें