फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जिला पंचायत में फिर जीती कांग्रेस, राव आफाक बने उपाध्यक्ष

Sat, 14 May 2016 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
समर्थकों के साथ राव आफाक। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरिद्वार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राव आफाक अली ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। आफाक ने अपने प्रतिद्वंदी वीरेंद्र को 28 मतों से हरा दिया। आफाक को कुल 36 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार के रोशनाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए सुबह से मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक हुए मतदान में 47 में 46 सदस्यों ने मतदान किया।

तीन बजे चुनाव संपन्न हो गया। बताया गया कि केवल एक सदस्य भाजपा के अमीलाल ‌सिंह बाल्मीकि मतदान करने नहीं पहुंचे। मतदान संपन्न होने की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतगणना शुरू की गई। साढ़े तीन बजे मतगणना पूरी होने पर अधिकारियों ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मतों से जीते राव आफाक, 2 मत हुए निरस्त

राव आफाक की जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक - फोटो : AmarUjala
कुल पड़े 46 वोटों में से राव आफाक को 36 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रतिद्वंदी वीरेंद्र को मात्र आठ मत प्राप्त हुए जबकि दो मत निरस्त हो गए।

प्राप्त मतों के आधार पर राव आफाक को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए विजेता घोषित कर दिया गया। परिणामों की घोषणा होते ही आफाक के समर्थक जश्न मनाने लगे।

गौरतलब है कि चुनावी मैदान में वीरेंद्र राणा बसपा के समर्थन से उतरे थे। लेकिन बसपा द्वारा चुनाव से किनारा कर लिए जाने विरेंद्र पहले ही अलग-थलग पड़ गए।

वहीं बसपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार ने चुनाव के एक दिन पहले ही कह दिया था कि वीरेंद्र राणा का नामांकन शहजाद ने कराया था। पार्टी का उनसे कोई लेना-देना नहीं है इसलिए पार्टी के सभी जिला पंचायत सदस्यों को उपाध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग करने के लिए फ्री हैंड छोड़ा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें