फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत करने को जुटे कार्यकर्ता: राइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बसपा के प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए जुटें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करके पूरे दमखम के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी हाईकमान की तरफ से बनाए गए एक और प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव का शिवालिक नगर स्थित बसपा कार्यालय पर हुए स्वागत समारोह में राइन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बसपा एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बसपा का सैनिक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी प्रदेश में सरकार बना सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करें। बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नए-नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एसपी बावरा, पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद, सरबत करीम अंसारी, हरिदास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रविंद्र पनियाल, ब्लॉक प्रमुख नारसन जितेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र चुड़ियाला, इरशाद अली, भागमल, शकील अहमद, मोनू राणा आदि मौजूद रहे। स्वागत समारोह के बाद सभी पदाधिकारी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पहुंचे। जहां वंदना कटारिया की मां को सम्मानित किया। प्रशासन से परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें