वंदना कटारिया के साथ खेलीं और कई प्रशिक्षणों में साथ रहीं शिखा बिष्ट हॉकी खिलाड़ियों को टिप्स दे रही हैं। उनका कहना है कि वह महिला हॉकी खिलाड़ियों को वंदना जैसा बनाएंगी। मूल रूप से देहरादून की रहने वाली शिखा बिष्ट ने बताया कि वह 2004 में वंदना कटारिया के साथ उत्तराखंड सब जूनियर टीम में नेशनल गेम तक खेल चुकी हैं।
उस साल पंजाब के कपूरथाला में हुए नेशनल गेम में पहली बार वंदना को डिफेंस से हटाकर फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में खिलाया गया था। वह भी उस टीम की हिस्सा रही थीं। इसके बाद वंदना ने पीछे मुड़कर नहीं दिखा। उसके बाद वह खेल विभाग की ओर से भोपाल में ढाई माह और लखनऊ में हुए दो माह के कैंप में वंदना के साथ रही।
वर्ष 2019 में 21 दिसंबर से वह राज्य महिला छात्रावास के बालिका हॉकी खिलाड़ियों प्रशिक्षित करने के लिए नियुक्त हो गईं, तब से यहीं पर हैं। छात्रावास में 25 हॉकी खिलाड़ियों में से 20 का चयन हो रखा है। शिखा बिष्ट का कहना है कि वह बालिकाओं को वंदना की तरह ही आगे बढ़ने का प्रशिक्षण देंगी, ताकि वह भी प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।