फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने या आपदा से निकलने को दिया मॉक ड्रिल से प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा एवं जीव रक्षा के संबंध में एसएम पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन करते हुए आग से बचाव और आपदा में घर से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कनखल क्षेत्र के एसएम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। एफएसओ शिशुपाल सिंह की अगुवाई में आयोजित मॉक ड्रिल में दर्शाया गया कि आग लगने के दौरान क्या क्या एहतियात बरतनी है। यही नहीं आग से कैसे बचना है और उस पर कैसे काबू पाना है। किस तरह की आग है, उस पर किस तरह से नियंत्रण पाना है। एफएसओ ने छात्र छात्राओं से लेकर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को आग से बचाव से लेकर रोकथाम के टिप्स सिलसिलेवार ढंग से दिए। मॉक ड्रिल में बकायदा उसका प्रस्तुतीकरण भी दिया। यह दर्शाया गया कि कोई हादसा होने पर कैसे आमजन की जान बचानी है। प्रधानाचार्य आरएस सूद, उप प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, सीमा चौहान, साक्षी अरोड़ा, कल्पना राजपूत, इंदू चौहान, मीनाक्षी सैनी, पूनम, शर्मिला चौहान, पूजा शर्मा, सोनिका गुलाटी, प्रदीप बडौला, सुमित कुमार आदि के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं समेत स्टॉफ मौजूद रहा। अग्निशमन विभाग से ध्यान सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह चौधरी, चंद्रप्रकाश नौटियाल, संतोष काडेरी, सुमित कुमार, हरेंद्र सिंह, मदन सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें