फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों की वन मंत्री से वार्ता विफल

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डा.हरक सिंह रावत से वार्ता करते राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
उपनल में समायोजित करने की मांग को लेकर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से हुई कर्मचारियों की वार्ता विफल हो गई। जिससे कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार जारी रखने की घोषणा की है। आज बृहस्पतिवार को कर्मचारी वार्डन कार्यालय पर मांग के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी काफी समय से उपनल में समायोजित करने की मांग करते आ रहे हैं। बावजूद इसके उनकी एक सूत्रीय मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। केवल आश्वसान दिया जा रहा है। इससे नाराज आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांग के लिए मंगलवार से कार्यबहिष्कार धरना शुरू कर दिया था। बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारी वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से वार्ता के लिए देहरादून पहुंचे।
उन्होंने अपनी एक सूत्री मांग को पूरा कराने के लिए अपनी बात रखी। मंत्री उन्हें जल्द मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों ने लिखित आश्वासन मांगा। कहा कि जब तक लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वन मंत्री से वार्ता में अनुराग गिरी, हेमंत काला, शुभम, पीयूष विश्नोई, जाकिर, पुनीत, राजेंद्र, इमरान, सुनील, इंतजार, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें