पुलिस ने 52 हजार रुपये कीमत की 13 ग्राम स्मैक के साथ किशोर को गिरफ्तार किया है। किशोर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जूवेनाइल कोर्ट में पेश किया है। वहीं, किशोर को स्मैक देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के ने बताया मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के आदेश पर अभियान चलाया गया है। जिसके तहत थाना स्तर पर टीम बनाई गई। बुधवार की रात को उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान हमराह दीपक सिंह के साथ श्रीयंत्र पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक किशोर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देख किशोर वापस जाने लगा। पुलिस ने किशोर को रोका और उसकी तलाशी की। तलाशी के दौरान उसके पास से 52 हजार रुपये की 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे यह स्मैक कहीं पहुंचाने के लिए दी थी। स्मैक को वह सप्लाई करने के लिए जा रहा था।