फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: ‘सुरक्षित हम-सुरक्षित तुम’ अभियान से हारेगा कोरोना

Thu, 29 Jul 2021 10:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में टीकाकरण युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने ‘सुरक्षित हम-सुरक्षित तुम’ अभियान की शुरुआत कर दी है। स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ और आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से शहर से लेकर गांवों में टीकाकरण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलेगा। 31 दिसंबर 2021 तक 100 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य पूरा किया जाना है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में टीकाकरण युद्ध स्तर पर चल रहा है। टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लोगों की भ्रांतियां दूर हुई हैं।

सेंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। एक सेंटर में टीके की डोज खत्म होने पर दूसरे सेंटरों से मंगवानी पड़ रही है। इसके अलावा रोशनाबाद नर्सिंग कालेज, रुड़की सिविल अस्पताल और हरिद्वार में महिला अस्पताल में 24 घंटे टीकाकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जिला प्रशासन के स्तर पर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।
विज्ञापन


जिले के गांव और वार्डों में टीकाकरण को प्रोत्साहन के लिए इनाम की योजना भी शुरू की गई है। 100 फीसदी टीकाकरण वाले गांव और वार्ड को तीन लाख रुपये का पुरस्कार क्षेत्र के विकास के लिए देने की घोषणा की गई है। इससे जनप्रतिनिधियों में परस्पर प्रतिस्पर्द्धा और लोगों में जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन


जिले में बुधवार तक टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज
- 45 साल से अधिक उम्र के 304,868 लोगों ने पहली डोज और 121,529 दूसरी डोज ली है।
- 18 साल से अधिक उम्र के 289,233 लोगों ने पहली डोज ली, 5,209 डोल ली।
- 17,379 हेल्थ वर्करों ने पहली और 12,875 दूसरी डोज ली है।
- 48,557 फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली और 33,216 ने दूसरी डोल लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें