फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले मास्साहब को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार शिक्षकों की दीवाली पहले ही मनने जा रही है। दरअसल, जनपद में खाली चल रहे हेड मास्टर के पदों को भरने के लिए वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है। इससे स्कूलों में रिक्त चल रहे हेड मास्टरों की कमी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अध्यापकों के प्रमोशन किए जाते रहते हैं। इन्हें प्रमोशन करने के बाद हेड मास्टर पद पर तैनात कर दिया जाता है। यह प्रमोशन शिक्षकों की वरिष्ठता के आधार पर होते हैं। जहां हेड मास्टर के रिक्त पद होते हैं, वहां प्रभारी हेड मास्टर के तौर पर शिक्षकों पर चार्ज रहता है, लेकिन शिक्षक संगठनों की ओर से हेड मास्टर के रिक्त पदों को प्रमोशन के माध्यम से भरने की मांग की जाती रहती है।
जिले में 517 हेड मास्टरों के पदों के सापेक्ष 380 हेड मास्टर प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं। इसलिए 137 पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की हुई है। जिसके क्रम में विभाग की ओर से वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है। इससे पहले अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जा चुकी है। जिस पर आई आपत्तियां का निस्तारण कर उम्मीद कि जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर ही प्रमोशन की वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

----------------------------------
जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक का भी विकल्प
प्रमोशन सूची में आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को हेड मास्टर बनने का अवसर तो मिलेगा ही। इसके अलावा यदि कोई शिक्षक हेड मास्टर नहीं बनना चाहता है तो उसे जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक का भी विकल्प दिया जाता है।
--------
शिक्षकों का प्रमोशन करने के लिए वरिष्ठता सूची तैयार करने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि सूची को दो दिन के बाद जारी कर दिया जाएगा। वरिष्ठता सूची में जो शिक्षक आएंगे उनका प्रमोशन भी अतिशीघ्र कर तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विद्याशंकर चतुर्वेदी, जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें