फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी श्रद्धानंद के 95वें बलिदान दिवस निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद महाराज के 95वां बलिदान दिवस पर कार् - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद का 95वां बलिदान दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का दयानंद स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा के साथ समापन हुआ। इस मौके पर कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि जीवन में सकारात्मक विचारधारा व्यक्ति को उन्नति की ओर प्रशस्त करती है। स्वामी श्रद्धानंद ने हमें परंपरागत वैदिक शिक्षा भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संस्कार विरासत में दिए हैं। जिसका संरक्षण करना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, डॉ. दीनानाथ शर्मा मुख्याधिष्ठाता गुरुकुल कांगड़ी, डॉ. नवनीत परमार सहायक मुख्याधिष्ठाता गुरुकुल कांगड़ी, डॉ. विजेंद्र शास्त्री मुख्य अध्यापक गुरुकुल कांगड़ी, डॉ योगेश शास्त्री के ब्रह्मतत्व में आयोजित यज्ञ में आहुति प्रदान की। प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कुलपताका का आरोहण किया।
पूर्व कुलसचिव प्रो भारत भूषण विद्यालंकार ने कहा कि गुरुकुल की भूमि का गौरवशाली एवं पवित्र इतिहास है। विवि के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि सभी को स्वामी श्रद्धानंद से प्रेरणा लेते हुए गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। इस मौके पर विवि के वित्त अधिकारी प्रोॅ वीके सिंह, प्रो. आरकेएस डागर, रेणु शुक्ला, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने किया।
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
प्रो. प्रभात सेंगर, प्रो. मनुदेव, प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. अंबुज शर्मा, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. अजेंद्र, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. दीनदयाल, डॉ. ऊधम सिंह, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रो. आरसी दुबे, प्रो. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. विपुल भट्ट, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. देवेंद्र गुप्ता, प्रो. श्यामलता जुयाल, प्रो. सुचित्रा मलिक, प्रो. सत्येंद्र राजपूत, प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. डीएस मलिक, डॉ. जसबीर मलिक, डॉ. बीना विश्नोई, प्रो. ब्रह्मदेव, प्रो. पंकज मदान, डॉ. राकेश भूटियानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें