फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में प्रधानाध्यापकों का टोटा होगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र से सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों और जूनियर हाईस्कूल में अध्यापकों का संकट दूर होगा। 31 मार्च को रिटायर होने वाले प्रधानाध्यापकों की जगह भी तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के लगभग 55 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की कमी बनी हुई है। इसके कारण स्कूलों में सहायक अध्यापकों को ही प्रधानाध्यापक का चार्ज दिया गया है। इससे उन्हें पढ़ाने के साथ ही अन्य कार्य करने पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों का भी अभाव बना हुआ है। स्कूलों में इस कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों के प्रमोशन करने की मांग पर पिछले साल से सहायक अध्यापकों का प्रमोशन करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन आचार संहिता के कारण प्रक्रिया को रोक दिया गया था। अब शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इसमें इस बार उन प्रधानाध्यापकों को भी शामिल किया जा रहा है जो 31 मार्च को रिटायर होने जा रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले ही सप्ताह में लगभग 90 शिक्षकों का प्रमोशन करने की सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्यापक बनाकर जूनियर हाईस्कूल में भेज दिया जाएगा। इससे सहायक अध्यापकों से जहां प्रधानाध्यापकों को अतिरिक्त चार्ज हटने से उन्हें बच्चों को पढ़ाने में राहत मिलेगी। वहीं, जूनियर हाईस्कूल में भी शिक्षकों की नियुक्ति होने से बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकेंगे।
जल्द ही वरिष्ठ सहायक अध्यापकों का प्रमोशन कर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूलों में अध्यापक तैनात करने की सूची जारी कर दी जाएगी। सभी को नए शिक्षा सत्र से स्कूल भी आवंटित कर दिए जाएंगे। इससे व्यवस्थित ढंग से शिक्षण कार्य चलता रहेगा। -एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन

प्रमोशन करने की मांग एसोसिएशन की ओर से लंबे समय से उठाई जाती रही है। इस संबंध में अनेक ज्ञापन दिए गए हैं। अब प्रमोशन सूची जारी होने से स्कूलों में शैक्षिक कार्य समुचित तरीके से चल सकेगा।
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें