कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी और अभिनेत्री कंगना रणौत का पुतले फूंकते शिवसेना के पद?
- फोटो : HARIDWAR
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी और अभिनेत्री कंगना रणौत के आर्य नगर चौक पर पुतले फूंके और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीनों ने माफी नहीं मांगी तो भविष्य धर्मनगरी में इनको पैर रखने नहीं दिया जाएगा।
शिवसेना जिला कार्यालय शारदा नगर के बाहर कार्यकर्ता एकत्र हुए। शिवसेना जिला प्रमुख अशोक शर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर चौक पर पहुंचकर पुतले फूंके। अशोक शर्मा ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत, कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी ने जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
जिला कोषाध्यक्ष आबाद कुरैशी ने कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि दोनों नेता हिंदू और मुसलमानों के बीच भेदभाव कर आपस में लड़ाना चाहते हैं। अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। जिला सचिव अनिल गुप्ता ने अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रणौत को अपने बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।
इस मौके पर हरिद्वार नगर प्रमुख संजय भाटी, पूर्व जिला प्रमुख रवि बख्शी, जिला उपप्रमुख देहात मास्टर जगपाल सैनी, वेद प्रकाश, नरेश धीमान, विक्रम कश्यप, अमित मनोचा आदि मौजूद रहे।