फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पंचायती बड़ा उदासीन के संतों ने किया गोला साहिब पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के तत्वावधान में रामधाम गंगेश्वर धाम में रमता एवं भ्रमणशील जमात के साधु संतों की ओर से गोला साहिब भगवान की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विश्व कल्याण की कामना कर राष्ट्र की एकता और अखंडता कायम रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत महेश्वर दास ने कहा कि अखाड़े के संत गोला साहिब की प्रेरणा से संपूर्ण देश में सनातन धर्म की पताका को फहरा रहे हैं। वे समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज को धर्म का सकारात्मक संदेश प्रदान कर रहे हैं। रामधाम गंगेश्वर धाम के अध्यक्ष स्वामी आनंद भास्कर ने कहा कि 12 वर्ष के बाद कुंभ मेले के शुभ अवसर पर और उसके बाद भ्रमणशील जमात के रमता पंच के संत महापुरुषों का सत्कार गोला साहिब का पूजन करने का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि पवित्र गोला साहिब भगवान सभी संतों को राष्ट्र कल्याण के लिए प्रेरित करते है। युवा संतों को आगे आकर समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। श्रीमहंत रघु मुनि एवं स्वामी वेदानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने में महापुरुषों ने सदैव ही अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद, महंत श्यामदास, महंत अद्वैत दास, महंत कमल दास, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव, महंत निर्मल दास, महंत दामोदरदास, महंत दामोदर शरण दास आदि संत महापुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें