फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में किया दीपदान

विज्ञापन
शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में दीपदान करते आप पार्टी के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम अजीतपुर स्थित बालकुमारी मंदिर के गंगा घाट पर शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में दीपदान किया गया। आप नेता नरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना सके। दोनों ही दलों ने राज्य को लूटने का काम किया। 20 साल बाद उत्तराखंड को विकास के जिस मुकाम पर होना चाहिए था, उससे वह बहुत पीछे खड़ा है। आम आदमी पार्टी जन भावनाओं के अनुरूप और शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाएगी। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और अनेक शहादत के बाद अस्तित्व में आया। इस राज्य से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ अस्तित्व में आए राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड से कहीं आगे हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि अब जनता परिवर्तन चाह रही है। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और जन भावनाओं का उत्तराखंड बनाएगी। इस दौरान ग्राम इकाई के अध्यक्ष मनोज कश्यप, राहुल चौहान, बूथ अध्यक्ष रवि कश्यप, अभिषेक कश्यप, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, प्रवीण कश्यप, संदीप पालीवाल, अनुज पाल, सुंदरलाल, बीरबल, दिनेश, मोहित कश्यप और सचिन चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें