फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटेंगी आबादी के ऊपर झूल रही विद्युत लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कई गांवों में आबादी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइनें जल्द हटेंगी। इसके लिए शनिवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर आबादी के ऊपर झूल रही लाइनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मिलकर अवगत कराया था कि शाहपुर, रानीमाजरा, बादशाहपुर, टिकौला, धारीवाला, हरसीवाला, टांडा भागमल, भोगपुर समेत कई गांवों में आबादी के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। जिससे बिजली आपूर्ति के दौरान बिजली का तार टूटने के दौरान दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। बिजली की लाइनों को आबादी से हटाकर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंदने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली की लाइनों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। ऊर्जा निगम के एसडीओ राजीव लोचन का कहना है कि शनिवार को कई गांवों में जाकर बिजली की ऐसी लाइनों का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही आबादी से बिजली की लाइनों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें