फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गया पुरस्कार, पर लगा गंदगी का अंबार

विज्ञापन
शिवालिक नगर स्थित अटल चौक पर जमा कूड़े का ढेर । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
नगर पालिका शिवालिकनगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अवार्ड तो मिल गया है, लेकिन अभी भी पालिका क्षेत्र में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इससे पालिका को पुरस्कार मिलने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पौने तीन साल पहले बनी नगर पालिका शिवालिक नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में गारबेज फ्री सिटी के रूप में चयनित किया गया है। 20 नवंबर को पालिका क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण के इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस श्रेेणी में उत्तर भारत में टॉप करने पर पालिका को विज्ञान भवन नई दिल्ली में शहरी विकास विभाग की ओर से सम्मानित भी किया गया है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिल्ली पहुंचकर यह पुरस्कार ग्रहण किया था, लेकिन धरातल पर हकीकत इससे जुदा दिख रही है। पालिका क्षेत्र में मुख्य मार्ग से गुजरने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। इनमें एक ढेर तो रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कार्यालय के बाहर ही सामने पड़ा हुआ है। शिवालिक नगर पालिका के टेंपो स्टैंड पर भी कूड़ा पड़ा हुआ है। इन कूड़े के ढेरों पर मक्खी और मच्छरों के मंडराने के साथ ही अन्य जानवर दिनभर मुंह मारते रहते हैं। इससे क्षेत्र में संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी रहती है।
पालिका अध्यक्ष की भी सुनिए
शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में रामधाम, सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित, शिवालिकनगर की मेन रोड तो है, लेकिन यह संपत्ति भेल प्रशासन की है। भेल प्रशसन के ऐसे ही करीब 30 से 40 स्थान हैं, जहां कूड़ा पड़ा रहता है। तत्कालीन डीएम ने इन सभी क्षेत्रों को पालिका के हैंडओवर करने को लेकर सहमति बनाई थी, लेकिन भेल के नए कार्यकारी निदेशक आने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जल्द फिर से क्षेत्र को पालिका के अधीन लेकर साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद कराई जाएगी। -राजीव शर्मा, पालिकाध्यक्ष, शिवालिकनगर
विज्ञापन

अवार्ड लेकर लौटे पालिकाध्यक्ष का किया स्वागत
हरिद्वार। नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर हरिद्वार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का अवार्ड मिलने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा दिल्ली से लौट गए हैं। उनका नगर पालिका कार्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर सभासद बबीता देवी, सुमन देवी, मोनिका शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, दीपक चौहान, जयपाल, रंजीता झा, दीपक नौटियाल, प्रतिभा बहुगुणा और विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल का भी रहा सहयोग
हरिद्वार। आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसमें संस्था की ओर से शिवालिकनगर पालिका क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है। इससे पालिका को अवार्ड दिलाने में संस्था का अभूतपूर्व सहयोग रहा है। संस्था के कुलदीप सिंह ने बताया कि पालिका क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का आगे भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें