ललतारो पुल से हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक लगा जाम ।
- फोटो : HARIDWAR
शिवमूर्ति से सिटी पोस्ट ऑफिस तक शनिवार को लोग जाम से जूझते नजर आए। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीषण गर्मी में घंटों तक जाम में फंसे रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई।
चारधाम यात्रा के साथ ही धर्मनगरी में यात्रा सीजन भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। धर्मनगरी के यातायात की व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने देवपुरा से सिटी पोस्ट ऑफिस तक वन-वे प्लान लागू किया था। लेकिन, यह पूरी तरह फ्लाप साबित हो रहा है। शिवमूर्ति से लेकर सिटी पोस्ट ऑफिस तक ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा चालक अपनी मर्जी से वाहनों को दौड़ा रहे हैं। वन-वे के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को शिवमूर्ति से ललतारो पुल तक भीषण जाम रहा। इसके साथ ही रविवार को भी छुट्टी के दिन शहर में यात्रियों की भीड़ रहेगी। शहर की यातायात व्यवस्था को सहीं ढंग से चलाने के लिए यातायात पुलिस को ठोस कदम उठाने लगे।