फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील हरकत कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। दो नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड और वीडियो वायरल करने वाले बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में देेर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को छुड़ाने के लिए हंगामा भी किया।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शुक्रवार को नाबालिग बेटे से दुष्कर्म और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन आरोपियों ने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। एक ने किशोर के साथ दुष्कर्म किया, दूसरे ने मोबाइल से वीडियो बनाई। तीसरे आरोपी ने वीडियो को वायरल किया। पुलिस ने शुक्रवार रात के ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। तीनों आरोपी भाजपा के एक नेता के किराये के मकान में रहते हैं। भाजपा नेता उन्हें छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंचा। पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का दबाव बनाना लगा। नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला होने के चलते कोतवाल महेश जोशी ने आरोपियों को छोड़ने से मना कर दिया। भाजपा नेता ने साथियों और समर्थकों को कोतवाली बुला लिया और गेट के बाहर धरना देकर जमकर हंगामा किया। एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव ने कोतवाली पहुंचकर भाजपाइयों को शांत कराया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड और वीडियो वायरल करने वाले बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
----------
भाजपाइयों का धरना देना रहा चर्चा का विषय
आरोपियों की छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे भाजपा नेताओं का कोतवाली में धरना देना शहर में चर्चा का विषय बन गया। भाजपाइयों को थाने में आरोपियों के पक्ष में बैठा देखकर शहरवासी यहीं बोलते हुए नजर आए कि यदि पुलिस ऐसे गंभीर मामले में कार्रवाई ना करे तो पीड़ित को इंसाफ कौन दिलवाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें