जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए नर्सिंग छात्रों को मैदान में उतारा जा रहा है। जनपद में घर घर जाकर टीकाकरण करने के लिए दो-दो छात्रों की 75 टीमें बनाई जा रही हैं। 17 से अभियान शुरू किया जाएगा, जो मध्य जनवरी तक चलेगा।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खौफ के चलते जिला प्रशासन जिले को शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए प्रयास करने के लिए लगा हुआ है। इसके लिए निरंतर टीकाकरण चलाने के साथ ही जिला प्रशासन विशेष अभियान भी लक्ष्य रखकर चला रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से 17 जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान फिर से चलाया जा रहा है। इस टीकाकरण की खास बात यह रहेगी कि इसमें नर्सिंग छात्रों को लगाया जा रहा है। जनपद में बनाई गई टीम को प्रत्येक टीम को 12-12 सेशन करने होंगे।
प्रत्येक छात्र को एक दिन का पांच सौ रुपये मानदेय दिया जाएगा। लेकिन टीम में शामिल दोनों छात्रों को कम से कम एक दिन में सौ लोगों को टीकाकरण करना होगा। टीम में शामिल छात्रों को पहली और दूसरी डोज नहीं लगाने वालों की लिस्ट दी जाएगी। टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के अलावा स्वास्थ्य विभाग का सामान्य दिनों की तरह चलने वाला टीकाकरण जारी रहेगा।