प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संरक्षकों की मौजूदगी में कटहरा बाजार और गुरुद्वारा रोड व्यापार मंडल के व्यापारियों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से दोनों बाजारों की व्यापार मंडल इकाई का विलय कर कटहरा बाजार व्यापार मंडल ज्वालापुर इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें हर्ष वर्मा को अध्यक्ष और अश्वनी गोयल को महामंत्री चुना गया। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता और शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कमल अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अमित झांब, सह कोषाध्यक्ष संजय सिंघल और शिवम बंसल, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरव सिंह, शिवम अग्रवाल, लोकेश चौहान, अंकित खुराना और अविनाश सिडाना, सचिव स्पर्श कंसल, राकेश वर्मा, अशोक गुप्ता, उपमंत्री कपिल अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, मोहित मेहता, निमिष गोयल, संगठन सचिव विनोद खुराना, मीडिया प्रभारी देवम मेहता चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य सुमित दरगन, जगमोहन सिंह, अनूप वर्मा, मोहम्मद शाहिद, मोहमद जिशान अंसारी बनाए गए। संरक्षक मंडल में राम आहूजा, वींद्र सिंघल, जगदीश अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, अविनाश विरमानी, सतीश विरमानी, शम्मी कटारिया, सुशील मेहता, विपिन अग्रवाल, अमर कुमार चुने गए।
नव मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैयर, जिला युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर, रवि धींगरा, राकेश मल्होत्रा, अमर कुमार, प्रवीण कुमार, रविंद्र सिंघल एवं अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम पाहवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। अध्यक्षता जगदीश अरोड़ा और संचालन अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने किया।