रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर को सील करते औषिध निरीक्षक अनिता भारती।
- फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। शनिवार को रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन मिलने पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों का गुस्सा देख संचालक मेडिकल स्टोर बंद कर गायब हो गया। सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया, स्टोर बंद होने पर उसे सील कर दिया गया। लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव रावली महदूद में पूर्णिमा मेडिकल स्टोर पर शनिवार को एक ग्रामीण दवाई लेने गया था। मेडिकल संचालक ने युवक को नशे के इंजेक्शन उठाकर दे दिए थे। युवक घर पहुंचा तो इंजेक्शन देख परिवार वाले आग बबूला हो गए। उन्होेंने ग्रामीणों से साथ मेडिकल स्टोर पर आकर हंगामा कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद से स्टोर बंद है। सोमवार को औषधि निरीक्षक अनीता भारती मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं। स्टोर बंद था। उसके संचालक अमित कुमार को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने स्टोर को सील कर दिया। अनीता भारती ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।