फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के बदमाशों ने दी कारोबारी को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बागपत के बदमाशों ने उत्तरी हरिद्वार की करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े मामले में धर्मनगरी के कारोबारी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र निवासी उद्यमी एवं पूर्व कांग्रेस नेता पारस कुमार जैन के पुत्र तोष कुमार जैन ने मुकदमा दर्ज कराया है। तोष कुमार ने कहा कि भूपतवाला में उनकी जमीन है। जमीन का सौदा सुभाष गुप्ता निवासी बेहट लोनी और उनके परिचित यशपाल तोमर निवासी बागपत से वर्ष 2018 में हुआ था। 80 लाख रुपये उनको दिए गए थे। आरोपी पक्ष द्वारा समय पर रुपये न देने के कारण सौदा रद्द हो गया था। कारोबारी तोष कुमार जैन ने रुपये वापस कर दिए थे। आरोप है कि पिता के निधन के बाद आरोपी पक्ष लगातार जमीन को अपने नाम कराने के लिए षड्यंत्र रच रहा है।
तोष कुमार के अनुसार भगवंत कुटी कनखल स्थित उनके घर पर बागपत निवासी यशपाल अपने साथ बागपत के कुछ बदमाश लेकर घुस आया। हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी को दिल्ली कोर्ट में आकर कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए बुलाया है। तोष जैन के अनुसार घर के पास लगे सीसीटीवी में कई आरोपी उनके घर पर आते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आसपास की सीसीटीवी देख रही है ताकि पुख्ता सबूत मिल सकें। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें