फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने सीसी सड़कों का किश उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर स्थित वार्ड 35 कड़च्छ अहबबानगर की गलियों में मेयर अनीता शर्मा ने सीसी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वार्डों का विकास उनकी प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्षद भी अपने वार्ड में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई वार्ड में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। कांग्रेस ने धरातल पर विकास कार्य किए हैं, जबकि भाजपा का विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है। पुस्तकालयों के नाम पर नगर निगम और जनता के साथ धोखा किया गया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, हाजी शहाबुद्दीन, तहसीन पार्षद, जुबेर आलम, लियाकत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के (मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री) के 20 साल पूरे होने पर शुक्रवार को विधायक सुरेश राठौर ने उत्तर मंडल ज्वालापुर के कार्यकर्ताओं के साथ सुल्तानपुर माजरी में पीपल के पेड़ और आसपास चौराहा पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश चौहान, डॉ. मयूर प्रताप सिंह, शिवम चौहान, किशोर पाल, पारस गुप्ता समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदू वाहिनी ने चलाएगा सदस्यता अभियान
भारतीय हिंदू वाहिनी ने उत्तराखंड में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा को अभियान का संयोजक एवं विशाल यादव को सह संयोजक नियुक्त किया। कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में हिंदुओं को संगठित किया जाएगा। जल्द ही भारतीय हिंदू वाहिनी जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। इस दौरान अमन कौशिक, पुष्पेंद्र पाराशर, जितेंद्र यादव, शिवम कौशिक, विष्णु पांडे, राजकुमार शर्मा, प्रभास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांस की दुकानें बंद करने की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बहादराबाद थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नवरात्रों में क्षेत्र में मांस की दुकानें बंद रखने की मांग की। भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्रि रेशु चौहान ने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर मांस की दुकानें हैं। नवरात्रों पर दुकानों को बंद किया जाए। इस दौरान भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष डॉ. मयूर प्रताप सिंह, शिवम चौहान, पूर्व चौहान, अनुज, बिजेंद्र, प्रताप प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें