महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में पर्यटन से जुड़े व्यापारियों ने बस अड्डे के पास एकत्रित होकर चारधाम यात्रा शुरू नहीं कराने पर आक्रोश जताया।
इस मौके पर सुनील सेठी ने कहा कि सरकार को अब चारधाम यात्रा को शुरू कराने के लिए गंभीर होना पड़ेगा। आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन दोनों डोज लग जाने वाले लोगोें को चारधाम यात्रा पर छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मामले में कोर्ट में समय रहते सरकार अपना पक्ष नही रख पाई। सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण पर्यटन से जुड़ा व्यापारी भुखमरी की कगार पर खड़ा है। इस मौके पर गगनदीप दामिर, गौरव गौतम, रवि जोशी, मुकेश कुच्छल, सचिन वर्मा, उमेश चौधरी मौजूद रहे।